कुपोषण को कैसे पहचानें?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 14:15

कुपोषण को कैसे पहचानें

यदि मानव शरीर को सन्तुलित आहार के जरूरी तत्त्व लम्बे समय न मिलें तो निम्नलिखित लक्षण दिखते हैं। जिनसे कुपोषण का पता चल जाता है।

1. शरीर की वृद्धि रुकना।

2. मांसपेशियाँ ढीली होना अथवा सिकुड़ जाना।

3. झुर्रियाँ युक्त पीले रंग की त्वचा।

4. कार्य करने पर शीघ्र थकान आना।

5. मन में उत्साह का अभाव चिड़चिड़ापन तथा घबराहट होना।

6. बाल रुखे और चमक रहित होना।

7. चेहरा कान्तिहीन, आँखें धँसी हुई तथा उनके चारों ओर काला वृत्त बनाना।

8. शरीर का वजन कम होना तथा कमजोरी।

9. नींद तथा पाचन क्रिया का गड़बड़ होना।

10. हाथ पैर पतले और पेट बढ़ा होना या शरीर में सूजन आना (अक्सर बच्चों में)। डॉक्टर को दिखलाना चाहिए। वह पोषक तत्त्वों की कमी का पता लगाकर आवश्यक दवाइयाँ और खाने में सुधार के बारे में बतलाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info